19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Jharkhand News: छोटानागरा जंगल में भीषण मुठभेड़, कई नक्सली ढेर होने की खबर

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित घने सारंडा जंगल गुरुवार सुबह गोलियों की गूंज से दहल उठा। छोटानागरा थाना क्षेत्र के दुर्गम वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी संगठन के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।

शुरुआती सूचनाओं के अनुसार इस कार्रवाई में कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि सुरक्षाबलों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Jharkhand News: मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट

सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों की गतिविधियों को लेकर सुरक्षाबलों को ठोस खुफिया इनपुट मिला था। इसके बाद सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला।

मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और अतिरिक्त बलों की तैनाती कर सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular