19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Jharkhand News: गिरिडीह में दरिंदगी-मेला देख लौट रही दो आदिवासी सहेलियों से गैंगरेप

Jharkhand News: गिरिडीह जिले में दरिंदगी की एक घटना सामने आई है जहां दो नाबालिग युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक लड़कियां सोमवार की रात करीब 12 बजे के बाद अपने एक परिचित के साथ मेला देखकर वापस अपने घर लौट रही थीं, तभी 6-7 अज्ञात युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।

हैवानियत का आलम यह था कि आरोपियों ने साथ चल रहे युवक को बेरहमी से पीटकर भगा दिया और फिर दोनों मासूमों को जबरन खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Jharkhand News: मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस जघन्य अपराध की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार और महिला पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुँची। डरी-सहमी पीड़ितों ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़िताओं को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular