Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में गणतंत्र दिवस की रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बंदगांव प्रखंड के कराई किला थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच तेज रफ्तार बाइक और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
Highlights:
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक ही बाइक पर चार युवक-युवतियां सवार थे और ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और टक्कर इतनी जोरदार हुई कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
Jharkhand News: हादसे के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक सड़क किनारे जा रुका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, उसी रात चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के केरा इलाके में भी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

