26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: हजारीबाग जमीन घोटाले का मुख्य आरोपी दिल्ली से गायब, एसीबी ने कब्जे में लिए डिजिटल सबूत

Jharkhand News: हजारीबाग जमीन घोटाले की जांच में जुटी एसीबी की टीम ने गुरुवार तड़के दिल्ली के वसंत विहार इलाके में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने उस सरकारी आवास पर छापेमारी की, जहां मुख्य आरोपी स्निग्धा सिंह के छिपे होने की सूचना थी।

हालांकि raid शुरू होने से पहले ही स्निग्धा वहां से निकल चुकी थीं, लेकिन उनका बेटा सनत सिंह मौके पर मिला। अधिकारियों ने उससे कई घंटों तक पूछताछ की और बताया कि उसने विनय सिंह व विनय चौबे से जुड़े बेनामी सौदों और मनी ट्रेल पर अहम जानकारी साझा की है।

Jharkhand News: आवास से डिजिटल उपकरण जब्त

टीम ने आवास से डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। एसीबी का कहना है कि C-24 वसंत विहार स्थित यह घर कथित रूप से अवैध लेन-देन का ठिकाना बना हुआ था। तकनीकी निगरानी के आधार पर यह छापेमारी की गई। एसीबी ने स्पष्ट किया कि सनत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जांच में उसका सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular