38.6 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

Jharkhand News:झारखंड रजत जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक-“शिबू सोरेन की कमी आज हर झारखंडवासी महसूस कर रहा”

Jharkhand News: झारखंड ने गुरुवार को अपना 25वां स्थापना दिवस बेहद भव्य अंदाज में मनाया। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘रजत पर्व’ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री संजय यादव, मंत्री राधाकृष्ण किशोर और बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के 25 साल पूरे होने पर कहा कि यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सदियों के संघर्ष, बलिदान और सम्मान की यात्रा का प्रतीक है।

Jharkhand News: 1087 नई योजनाओं की सौगात

उन्होंने भावुक होकर कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अनुपस्थिति आज सभी को खल रही है। सीएम ने कहा कि आदिवासी–मूलवासी समुदाय के संघर्ष और बलिदान ने राज्य की पहचान बनाई है और आने वाले 25 वर्षों में झारखंड को देश के सबसे विकसित राज्यों की कतार में खड़ा करना सरकार का लक्ष्य है।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने विकास यात्रा को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। वहीं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने विकास को नई रफ़्तार देने के लिए 1087 नई योजनाएँ शुरू की हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular