19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Jharkhand News: ED कार्यालय में रांची पुलिस की जांच पर हाइकोर्ट ने लगाई रोक, ईडी को मिली राहत

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी कार्यालय में रांची पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर फिलहाल रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि जांच के नाम पर किसी भी केंद्रीय एजेंसी के कामकाज में हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है।

Jharkhand News: ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप

यह मामला संतोष कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत से जुड़ा है, जिसने पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसी आधार पर रांची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और हाल ही में ईडी कार्यालय पहुंची थी। इस कार्रवाई को ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी, जिस पर अदालत ने त्वरित सुनवाई की।

कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ईडी कार्यालय की सुरक्षा अब राज्य पुलिस के बजाय सीआईएसएफ या बीएसएफ जैसे केंद्रीय बलों को सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन और शिकायतकर्ता को दस दिन का समय दिया गया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular