12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Jharkhand News: झारखंड निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार, विकास कार्य ठप

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनाव में हो रही लगातार देरी पर मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया। जस्टिस आनंद सेन की बेंच ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को फटकार लगाई और मुख्य सचिव से कहा कि सरकार न तो संविधान का पालन कर रही है और न ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का। कोर्ट ने साफ कहा कि हर पांच साल में निकाय चुनाव कराना जरूरी है, लेकिन राज्य सरकार ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है।

अदालत ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने तुरंत चुनाव की तारीख तय नहीं की, तो मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को तय की है और मुख्य सचिव को खुद हाजिर होने का निर्देश दिया है।

Jharkhand News: 13 नगर निकायों का कार्यकाल 2020 में खत्म

झारखंड में 13 नगर निकायों का कार्यकाल 2020 में खत्म हो गया था, जबकि 35 का कार्यकाल अप्रैल 2023 में समाप्त हुआ। चुनाव न होने की वजह से नगर निकायों में अफसरशाही हावी हो गई है और विकास योजनाएं अधर में लटकी हैं।

केंद्र सरकार ने भी 15वें वित्त आयोग से मिलने वाले करीब 2000 करोड़ रुपये का फंड रोक दिया है। इस वजह से रांची, धनबाद और जमशेदपुर समेत कई शहरों में योजनाएं रुक गई हैं। रांची में सड़क, पुल और तालाब निर्माण का काम अधूरा है, वहीं धनबाद में क्लीन एयर प्रोग्राम ठप पड़ा है।

Jharkhand News: भुगतान न मिलने के कारण कंपनी काम बंद कर दिया

रांची में अरगोड़ा, हेसाग और जगन्नाथपुर तालाब की मरम्मत का सिर्फ आधा काम ही हो पाया है। स्ट्रीट लाइट का रखरखाव करने वाली कंपनी को भुगतान न मिलने के कारण उसने काम बंद कर दिया है। इस स्थिति से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular