12.4 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: रांची से लापता बच्चों के मामले में बाद ऐलान-जानकारी देने वाले को मिलेंगे 2 लाख

Jharkhand News: राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से लापता हुए मासूम भाई–बहन अंश और अंशिका की खोज को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभियान को निर्णायक मोड़ दे दिया है। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए सूचना देने वाले को अब दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है, जबकि मुखबिर की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा भी दिया गया है।

Jharkhand News: 2 जनवरी 2026 से लापता हैं दोनो बच्चे

दोनों बच्चे 2 जनवरी 2026 को मल्हार कोचा इलाके से अचानक लापता हो गए थे। घटना वाले दिन साप्ताहिक बाजार होने के कारण इलाके में भारी भीड़ थी, जिससे जांच चुनौतीपूर्ण हो गई। पुलिस अब तक 5000 से अधिक मोबाइल नंबरों का कॉल डंप और करीब 2000 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चुकी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी धुर्वा थाना में डेरा डाले हुए हैं। वहीं झारखंड सीआईडी ने ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी कर पूरे देश की पुलिस से सहयोग मांगा है, ताकि बच्चों को जल्द सकुशल घर पहुंचाया जा सके।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular