Jharkhand News: खेल के मैदान में जहाँ बच्चों की हंसी गूंजनी चाहिए थी, वहां चीखें सुनाई दीं। बरही-गया रोड स्थित हरिनगर में मंगलवार की शाम एक 11 वर्षीय मासूम मयंक के लिए किसी डरावने सपने जैसी रही। मामूली क्रिकेट विवाद ने तब हिंसक मोड़ ले लिया जब एक बच्चे के चाचा, आलोक गुप्ता (आलोक साव) ने सारी मर्यादाएं लांघते हुए मयंक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
Highlights:
Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले में लिया संज्ञान
सोशल मीडिया पर जैसे ही इस बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले की गूंज रांची तक पहुँची और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद संज्ञान लेते हुए हजारीबाग पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री की सक्रियता के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना समाज के लिए एक कड़ा सबक है कि बच्चों के आपसी विवाद में बड़ों की हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

