26 C
Jharkhand
Wednesday, April 8, 2026

Jharkhand News: मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर इरफान अंसारी का बड़ा हमला

Jharkhand News: झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने मविजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने बीजेपी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी हमारे देश की आन, बान और शान हैं। उन पर अभद्र टिप्पणी करना निंदनीय और शर्मनाक है।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि भारतीय सेना की वो जांबाज महिला अधिकारी जिन्होंने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद का सफाया किया, वे देश का गौरव हैं। उन्होंने घोषणा की कि झारखंड सरकार उन सभी बहादुर महिला सैनिकों को राज्य में आमंत्रित करेगी, उनका सम्मान करेगी और उनके चरण स्पर्श कर उन्हें सलामी देगी। उन्होंने कहा कि इस सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से बीजेपी को यह सिखाया जाएगा कि सच्चा देशभक्ति सम्मान में होती है, न कि अभद्र टिप्पणियों में।

तिरंगा यात्रा को लेकर भी उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं। देश की सेना और उसके जवानों का अपमान कर ये लोग खुद को देशभक्त कहने का नाटक कर रहे हैं।

मंत्री इरफान अंसारी रविवार को धनबाद में आयोजित NGO एसोसिएशन के CSR कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बतौर उद्घाटनकर्ता पहुंचे थे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सुदूरवर्ती और पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा में बाइक एम्बुलेंस योजना को धरातल पर उतारने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही कई और एम्बुलेंस सेवाओं के लिए भी टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

 

Jharkhnd News/ jmm/ congress/ BJP/

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular