Jharkhand News: झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने सख्त अभियान चलाते हुए राज्यभर में एक साथ छापेमारी की।
Highlights:
20 और 21 जनवरी 2026 को हुए इस दो दिवसीय विशेष अभियान में 8401 परिसरों की जांच की गई, जिसमें 1185 स्थानों पर बिजली चोरी की पुष्टि हुई। निगम ने सभी मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कुल 192.34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
Jharkhand News: 8401 परिसरों की जांच, रांची में 115
यह कार्रवाई महानिरीक्षक (निगरानी एवं सुरक्षा) नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्यालय की एपीटी टीम द्वारा संचालित की गई। अभियान के लिए 119 विशेष टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने पुलिस बल के सहयोग से सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक छापेमारी की।
जिलावार आंकड़ों में हजारीबाग सबसे आगे रहा, जहां 134 एफआईआर दर्ज की गईं। रांची में 115, साहिबगंज में 103 और देवघर व चास में 86-86 मामले सामने आए। निगम ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे सघन अभियान जारी रहेंगे।

