20.9 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Jharkhand News: चार दिन बाद भी अनसुलझा कैरव गांधी अपहरण मामला, 22 मिनट बना रहस्य

Jharkhand News: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी पुत्र अपहरण मामले में चार दिन बीतने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।

उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण की जांच फिलहाल एक अहम 22 मिनट के समय अंतराल पर टिक गई है, जिसे पुलिस इस केस का निर्णायक मोड़ मान रही है।

Jharkhand News: टोल प्लाजा के सीसीटीवी में दिखी स्टीकर लगी स्कॉर्पियो

पुलिस के अनुसार, अपहरण में इस्तेमाल की गई पुलिस स्टीकर लगी स्कॉर्पियो 13 जनवरी को दोपहर 1:29 बजे पाटा टोल प्लाजा के सीसीटीवी में दिखी थी।

इसके बाद वही वाहन करीब 22 मिनट बाद जोयदा स्थित एक होटल के कैमरे में नजर आया, लेकिन तब उस पर पुलिस का स्टीकर नहीं था। महज दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लगे इस असामान्य समय ने जांच एजेंसियों का शक बढ़ा दिया है।

आशंका है कि इसी दौरान स्टीकर हटाकर कैरव गांधी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया। पुलिस एनएच-33 के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि हिरासत में लिए गए तीन युवकों को साक्ष्य के अभाव में पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Popular