Jharkhand News: झारखंड पुलिस को बड़ी राहत देने वाली सफलता हाथ लगी है। पिछले 15 दिनों से लापता चल रहे युवा उद्यमी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। कैरव के सुरक्षित मिलने की खबर के बाद परिवार ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।
Highlights:
Jharkhand News: 13 जनवरी से लापता थे कैरव गांधी
जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति देवांग गांधी के 24 वर्षीय बेटे कैरव गांधी 13 जनवरी को अचानक लापता हो गए थे। बताया गया कि वह दोपहर करीब 2:30 बजे घर से 25 लाख रुपये नकद लेकर निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसी बीच परिजनों को इंडोनेशिया के एक व्हाट्सएप नंबर से फिरौती की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि अपहरणकर्ताओं ने कैरव की लंबे समय से रेकी की थी। उनकी कार चांडिल क्षेत्र से लावारिस हालत में मिली थी। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने कैरव को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

