26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: लालपुर ड्रंक एंड हिट केस: अंकित की मौत के मामले में तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Jharkhand News: रांची के लालपुर इलाके में बार के बाहर हुए सनसनीखेज ड्रंक एंड हिट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में रोशन गुप्ता, रमनदीप सिंह और एक युवती शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गढ़वा निवासी युवक अंकित कुमार सिंह की कार से कुचलकर हत्या करने के बाद आरोपी बिहार की ओर फरार हो गए थे। गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड लौटते समय तीनों को दबोच लिया गया।

Jharkhand News: कुछ युवकों से विवाद में हुआ था हत्या

यह घटना बीते रविवार रात लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के पास हुई थी। खाना खाने आए अंकित का कुछ युवकों से विवाद हुआ, जो बाहर निकलते ही हिंसक झड़प में बदल गया।

आरोप है कि पहले अंकित के साथ मारपीट की गई और फिर जान से मारने की नीयत से उस पर कार चढ़ा दी गई। गंभीर रूप से घायल अंकित की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एक कार और दो मोबाइल जब्त किए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular