14 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Jharkhand News: रांची से रामगढ़ तक कांग्रेस में बड़ा बदलाव, एक साथ बदले गए सभी जिलों के जिलाध्यक्ष

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस ने लंबे इंतज़ार के बाद जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत कई जिलों में नए चेहरों को मौका देते हुए संतुलन साधने की कोशिश की है।

राजधानी रांची में कुमार राजा को दोबारा रांची महानगर अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं सोमनाथ मुंडा को रांची ग्रामीण की कमान सौंपी गई है। रामगढ़ से विधायक ममता देवी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि सिमडेगा में भूषण बाड़ा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हजारीबाग में पूर्व मंत्री जेपी पटेल और दुमका में स्टीफन मरांडी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

Jharkhand News: पलामू में विमला कुमारी को अध्यक्ष बनाया गया

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार नियुक्तियां कास्ट इक्वेशन और जमीनी प्रदर्शन को ध्यान में रखकर की गई हैं। कई पुराने नेताओं को रिपीट किया गया है, जबकि पलामू जैसे जिलों में बदलाव लाते हुए विमला कुमारी को अध्यक्ष बनाया गया है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद जारी इस सूची अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नई टीम के साथ संगठनात्मक बैठकें और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular