Jharkhand News: रांची के मल्लार टोली से लापता दो मासूमों, 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीया अंशिका की तलाश में भटकते परिजनों के लिए 8वें दिन ‘उम्मीद की एक किरण’ जागी है।
Highlights:
शुक्रवार को शालीमार बाजार के एक आलू-प्याज विक्रेता, सूरज ने पुलिस को बताया कि उसने लापता होने वाले दिन (2 जनवरी) को दोपहर करीब 3 बजे इन बच्चों जैसे ही दो नन्हे कदमों को शहीद मैदान के पास देखा था। यह वही रास्ता है, जहाँ से बच्चों ने आखिरी बार फिंगर लॉलीपॉप खरीदा था।
Jharkhand News: कई दुकानदारों से पूछताछ
हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने इस सूचना के बाद तुरंत इलाके के अन्य दुकानदारों से भी पूछताछ की। हालांकि सूरज इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है, लेकिन उसका यह ‘दावा’ जांच की दिशा बदल सकता है।
शहीद मैदान से महज एक किलोमीटर की दूरी पर उस दिन मेला लगा हुआ था, जो अब पुलिस की जांच का केंद्र बन गया है। क्या भीड़भाड़ वाले उस मेले ने मासूमों को अपनी ओट में छिपा लिया? पुलिस अब कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, जबकि पूरा शहर इन दोनों भाई-बहनों की सुरक्षित घर वापसी की दुआ कर रहा है।

