Jharkhand News: झारखंड में मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर अब लोगों को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए झारखंड पुलिस ने एक ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिसके माध्यम से आम नागरिक घर बैठे मोबाइल गुमशुदगी या चोरी की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसी एक आवेदन से मोबाइल नंबर ब्लॉक कराने की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।
Highlights:
Jharkhand News: झारखंड पुलिस की नागरिक सेवा वेबसाइट करेगी मदद
नई व्यवस्था के तहत नागरिकों को झारखंड पुलिस की नागरिक सेवा वेबसाइट पर जाकर “Lost/Stolen Mobile Blocking Request” विकल्प चुनना होगा। यहां मोबाइल का ब्रांड, आईएमईआई नंबर, सिम से जुड़ी जानकारी, घटना की तारीख, स्थान और थाना क्षेत्र का विवरण देना होगा।
शिकायतकर्ता को अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे और ओटीपी सत्यापन के बाद आवेदन स्वीकार किया जाएगा। यह पहल न केवल समय बचाएगी बल्कि प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान भी बनाएगी।

