18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: विनय चौबे केस में नया मोड़, दिल्ली का कारोबारी सुरेंद्र सिंह गिरफ्तार

Jharkhand News: रांची में आय से अधिक संपत्ति से जुड़े चर्चित मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को अहम कार्रवाई की है। जांच के दौरान एसीबी ने दिल्ली के कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई पूर्व वरिष्ठ अधिकारी विनय चौबे और कारोबारी विनय सिंह से जुड़े संदिग्ध लेनदेन की जांच के क्रम में की गई है।

Jharkhand News: लालपुर का एक फ्लैट 43 लाख रुपये में बेचा गया

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, सरदार सुरेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया था, जहां फ्लैट की खरीद-बिक्री और धन के स्रोत को लेकर पूछे गए सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले। जांच में सामने आया है कि रांची के लालपुर स्थित मुकुंद अपार्टमेंट का एक फ्लैट लगभग 43 लाख रुपये में प्रियंका त्रिवेदी के नाम बेचा गया था, जो विनय चौबे के साले की पत्नी हैं।

बाद में यही फ्लैट विनय चौबे के करीबी कारोबारी विनय सिंह की पत्नी को बेचे जाने की बात सामने आई है। एसीबी अब इस पूरे लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और बैंक ट्रांजैक्शन की गहन जांच कर रही है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular