26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: ऑपरेशन सतर्क: धनबाद स्टेशन के स्कैनर ने खोला शराब तस्करी का राज, अरुणाचल प्रदेश की खेप बरामद

Jharkhand News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई 29 दिसंबर 2025 की रात धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित गेट पर की गई।

लगेज स्कैनर पर जांच के दौरान एक व्यक्ति के हरे रंग के थैले और काले रंग के पिठ्ठू बैग में संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। ड्यूटी पर तैनात आरक्षी चंदन कुमार ने जब बैग खुलवाकर जांच की, तो उसमें अंग्रेजी शराब पाई गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ अधिकारी ने आरोपी से पूछताछ की।

Jharkhand News: 22 बोतल ओल्ड मंक रम और 5 बोतल ब्लैक टाइगर व्हिस्की बरामद

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपक मंडल (42), निवासी चेपकिया, थाना टुंडी, जिला धनबाद के रूप में हुई। तलाशी में 22 बोतल ओल्ड मंक रम और 5 बोतल ब्लैक टाइगर व्हिस्की बरामद की गई, जिन पर “For Sale in Arunachal Pradesh Only” अंकित था।

आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त शराब आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular