Jharkhand News: गुमला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि थाना प्रभारी ने एक मामले में कार्रवाई के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़ लिया।
Highlights:
Jharkhand News: कुछ ही दिन पहले ही थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला था
बताया जा रहा है कि शैलेश कुमार ने कुछ ही दिन पहले चैनपुर थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला था। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन पर लगे इस गंभीर आरोप से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम ने गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि रिश्वत की मांग किस प्रकरण से जुड़ी थी।

