Jharkhand News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है, जिसमें झारखंड पुलिस के खाते में कुल 12 सम्मान आए हैं। इस सूची में एक अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक, जबकि 11 अधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। हालांकि, इस वर्ष झारखंड पुलिस को कोई भी पुलिस वीरता पदक नहीं मिला।
Highlights:
Jharkhand News: डीएसपी सुधीर कुमार को राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया
झारखंड जगुआर (एसटीएफ) में पदस्थापित डीएसपी सुधीर कुमार को राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है। यह सम्मान पुलिस सेवा में लंबे समय तक उत्कृष्ट, अनुशासित और निष्कलंक योगदान के लिए दिया जाता है।
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे और प्रोविजन आईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल समेत कई अधिकारी और जवान शामिल हैं। हवलदार और सिपाही स्तर तक के पुलिसकर्मियों को मिला यह सम्मान उनके समर्पण और निरंतर सेवा को दर्शाता है।

