Jharkhand News: रांची में अंश और अंशिका की 14 जनवरी को सुरक्षित बरामदगी के बाद बाल तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम और तेज हो गई है। इसी क्रम में रांची पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल 50 बच्चों को मुक्त कराया है।
Highlights:
ये बच्चे बाल तस्करी के आरोपियों और उनसे जुड़े संदिग्ध ठिकानों से बरामद किए गए। सभी बच्चों को सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया।
Jharkhand News: सरगना विरोधी खेरवार समेत कई लोगों की संलिप्तता
पुलिस के अनुसार इनमें से 12 बच्चों के अपहरण की पुष्टि हो चुकी है, जबकि शेष 38 बच्चों की भूमिका और स्थिति की जांच जारी है। अंश-अंशिका मामले में पहले से दर्ज एफआईआर के तहत 13 आरोपियों को नामजद किया गया है।
जांच में गिरोह के सरगना विरोधी खेरवार समेत कई लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस बच्चों के परिजनों की तलाश और डीएनए सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है।

