Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हंसडीहा का कथित 25 करोड़ रुपये का ‘कैलिपर विवाद’ गुरुवार को फिर से तीखा हो गया। BJP विधायक राज सिन्हा ने सदन में कहा कि वे प्रदीप यादव के आरोपों का पूरा समर्थन करते हैं और इस गड़बड़ी की गहन जांच जरूरी है।
Highlights:
उनका आरोप था कि बुजुर्गों के लिए ऑर्थोपेडिक कैलिपर्स खरीदने की जगह इंजीनियरिंग लैब में इस्तेमाल होने वाला वर्नियर कैलिपर सप्लाई कर दिया गया—जो गंभीर लापरवाही से ज्यादा योजनाबद्ध भ्रष्टाचार लगता है।
Jharkhand News: गलती हुई है, लेकिन इसे घोटाला कहना गलत
राज सिन्हा ने कहा कि “जांच जारी है” जैसे जवाब अब विश्वसनीय नहीं रह गए हैं और स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट स्थिति बतानी चाहिए।
जवाब में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि खरीद GEM पोर्टल के माध्यम से हुई थी और राशि सिर्फ ₹2,48,500 थी। उन्होंने स्वीकार किया कि गलती हुई है, लेकिन इसे घोटाला कहना गलत है। मंत्री ने बताया कि एक अधिकारी लालदेव रजक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

