23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Jharkhand News: सूर्या हांसदा के परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग, परिजन पहुंचे हाइकोर्ट

Jharkhand News: गोड्डा जिले में हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्या हांसदा के परिवार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूर्या की मां निलमुनी मुर्मू और पत्नी सुशीला मुर्मू ने झारखंड हाईकोर्ट में एक क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि यह मुठभेड़ फर्जी है और पुलिस ने सुनियोजित तरीके से सूर्या की हत्या की।

परिवार का कहना है कि 10 अगस्त 2025 को पुलिस ने सूर्या को देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया। उन्होंने अदालत से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

Jharkhand News: पुलिस ने सुनियोजित तरीके से सूर्या की हत्या की-परिजनों का आरोप

याचिका में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, गोड्डा और देवघर के एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है। परिवार का कहना है कि सूर्या का राजनीतिक दलों से गहरा संबंध था और वह बोरियो विधानसभा से अब तक चार बार चुनाव लड़ चुका था। 2009 और 2014 में उसने जेवीएम, 2019 में भाजपा, और 2024 में जेएलकेएम पार्टी से चुनाव लड़ा था।

वहीं, पुलिस का दावा है कि सूर्या को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सूर्या ने भी हथियार छीनने की कोशिश की, जिससे मुठभेड़ हुई और उसकी मौत हो गई। अब मामला अदालत में पहुंच गया है, और परिवार को उम्मीद है कि सीबीआई जांच से सच सामने आएगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular