12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Jharkhand News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर झारखंड सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का परिणाम संशोधित होगा

Jharkhand News : झारखंड सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के परिणाम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को एक ही नियुक्ति प्रक्रिया में केवल एक बार ही आरक्षण का लाभ मिलेगा। मौजूदा रिजल्ट में कई उम्मीदवारों को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) और सहायक आचार्य भर्ती दोनों में आरक्षण का फायदा दे दिया गया था। अब इस त्रुटि को ठीक कर संशोधित परिणाम प्रकाशित किया जाएगा।

JPSC ने पॉलिटेक्निक ब्याख्याता विज्ञापन किया रद्द, अब नई नियमावली के तहत होगी भर्ती

शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को निर्देश दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार परिणाम में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को JTET परीक्षा में पहले ही आरक्षण का लाभ मिल चुका है, उन्हें सहायक आचार्य परीक्षा की मेधा सूची में आरक्षित वर्ग में समायोजित किया जाएगा।

Jharkhand News: 4815 पदों का संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा

शिक्षा विभाग ने सामाजिक विज्ञान विषय के 3033 पदों की अनुशंसा भी वापस भेज दी है। इसके बाद कुल 4815 पदों का संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया से कुछ अभ्यर्थियों का चयन रद्द हो सकता है, जबकि नए अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। कई उम्मीदवारों की श्रेणी भी बदलेगी—कुछ अनारक्षित से आरक्षित वर्ग में और कुछ आरक्षित से अनारक्षित वर्ग में स्थानांतरित किए जाएंगे।

Hazaribagh Land Scam: जमीन घोटाले मामले में सेवानिवृत्त IAS अधिकारी विनोद चंद्र झा गिरफ्तार

संशोधित परिणाम प्रकाशित होने के बाद केवल नए अभ्यर्थियों की ही जिलावार काउंसलिंग कराई जाएगी। पहले जिनकी काउंसलिंग पूरी हो चुकी है, उन्हें दोबारा बुलाया नहीं जाएगा। शिक्षा विभाग ने बताया कि विज्ञान, गणित और भाषा विषयों के सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पांच सितंबर से पहले पूरी करने की योजना है।

शिक्षा सचिव ने उम्मीद जताई है कि JSSC दो से तीन दिनों के भीतर संशोधित परिणाम घोषित कर देगा। उनका कहना है कि यह कदम न केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप है, बल्कि पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Popular