24.7 C
Jharkhand
Friday, April 10, 2026

Jharkhand News: झारखंड के स्कूलों का बदलेगा सिलेबस, बच्चों को पढ़ाया जाएगा शिबू सोरेन और धोनी का जीवन

 

Ranchi News: झारखंड सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) के नेतृत्व में यह बदलाव किया जाएगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं।

2026 से लागू होगा नया सिलेबस
नई व्यवस्था के तहत वर्ष 2026 से कक्षा 1 से 4 तक के पाठ्यक्रमों को बदला जाएगा। वहीं, वर्ष 2027 से कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए नया सिलेबस लागू किया जाएगा।

राज्य के महापुरुष और संस्कृति होंगे सिलेबस का हिस्सा
नए पाठ्यक्रम में झारखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता दी जाएगी। बच्चों को राज्य के महापुरुषों, आंदोलनकारियों और खिलाड़ियों की जानकारी दी जाएगी। इसमें झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शिबू सोरेन ‘गुरुजी’ की जीवनी और क्रिकेट के दिग्गज व दो बार विश्व कप जीताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जीवन भी शामिल रहेगा। इसके अलावा राज्य के अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों की जानकारी भी पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी।

अपने राज्य को जानने का मिलेगा अवसर

इस बदलाव के पीछे उद्देश्य है कि बच्चे अपने राज्य की पहचान, इतिहास और योगदान को बेहतर तरीके से समझ सकें। इससे उनमें अपने राज्य के प्रति गर्व की भावना भी विकसित होगी।

2026 में बच्चों को मुफ्त किताबें भी मिलेंगी

नया सिलेबस लागू होने के बाद पश्चिम बंगाल की तर्ज पर वर्ष 2026 के शैक्षणिक सत्र से झारखंड के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त पुस्तकें वितरित की जाएंगी। अप्रैल 2026 से राज्यभर में इन पुस्तकों का वितरण शुरू किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़े:Ranchi News: UPSC Admit Card जारी, Safe Score क्या है? जानें प्रीलिम्स से जुड़ी हर बात https://www.newsinfolive.com/ranchi-news-upsc-admit-card-released-what-is-safe-score/

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular