26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम में दंतैल हाथी का आतंक, सात दिन में 17 ग्रामीणों की मौत

Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम जिले में एक दंतैल हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सात दिनों में कोल्हान और चाईबासा फॉरेस्ट डिवीजन की सात रेंजों में हाथी ने 12 अलग-अलग गांवों में हमला कर 17 ग्रामीणों की जान ले ली, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

सबसे दर्दनाक घटना नोवामुंडी रेंज के बावड़िया गांव में हुई, जहां रात के समय पुआल के अस्थायी घर में सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, को हाथी ने कुचल दिया।

Jharkhand News: केवल रात में हमले कर रहा है हाथी

लगातार हो रही मौतों के बावजूद हाथी की सटीक लोकेशन अब तक ट्रैक नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक हाथी करीब 110 किलोमीटर के दायरे में घूमते हुए केवल रात में हमले कर रहा है और सुबह जंगल में ओझल हो जाता है। विशेषज्ञ इसे हाथी की मस्त अवस्था का संकेत मान रहे हैं। ग्रामीणों में भय का माहौल है, जबकि वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular