12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Jharkhand News: झारखंड में भारी बारिश का कहर, जलप्रपात और नदियां उफान पर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Jharkhand News: रांची और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश ने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जलप्रपातों को खतरनाक रूप दे दिया है। जोन्हा, हुंडरू, दशम, सीता और रिमिक्स फॉल समेत कई जलप्रपात इन दिनों पूरी तरह उफान पर हैं। तेज रफ्तार से गिरती जलधारा और चट्टानों से टकराकर उठती लहरें भले ही देखने में आकर्षक लगें, लेकिन वर्तमान परिस्थिति बेहद जोखिमभरी है। विशेषज्ञों और प्रशासन का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Bihar Cabinet News: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसान सलाहकार के वेतन में बढ़ोतरी

Jharkhand News: जिला प्रशासन की अपील, जलप्रपातो के पास जाने से बस

जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल इन जलप्रपातों के पास न जाएं। तेज बहाव, फिसलन भरी चट्टानें और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा किसी भी वक्त बड़ा हादसा कर सकता है। प्रशासन का साफ कहना है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता, तब तक लोग जलप्रपातों से दूरी बनाए रखें।

प्रशासन की ओर से दिशानिर्देश

  • पर्यटक और स्थानीय लोग जलप्रपातों की ओर बिल्कुल न जाएं।
  • प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी सभी चेतावनियों का पालन करें।
  • मौसम और सुरक्षा से जुड़ी सूचनाओं पर लगातार नजर रखें।
  • आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासनिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।

रांची जिला प्रशासन ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसको देखते हुए लगातार गश्ती की जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Ranchi News: रिम्स-2 की भूमि पर विवाद, JLKM नेता देवेंद्र महतो समेत 71 के खिलाफ FIR दर्ज

इसी बीच बारिश के चलते जलप्रपातों का नजारा अद्भुत और मनमोहक हो गया है, लेकिन इस वक्त इन जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन ने दोहराया है कि प्रकृति का आनंद केवल सुरक्षित दूरी से ही लें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। लोगों से आग्रह है कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जलप्रपातों से दूर रहें।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular