Jharkhand News: राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
Highlights:
आयोग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में वर्गीकृत कर उनकी विस्तृत सूची उपलब्ध कराएं।
Jharkhand News: संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात होंगे
निर्देशों के अनुसार प्रत्येक बूथ की भौगोलिक स्थिति, संरचना और पूर्व चुनावी अनुभवों के आधार पर आकलन किया जाएगा। पिछले चुनावों में हुए विवाद, मतदान प्रतिशत में असामान्य बदलाव और स्थानीय हालात को मुख्य मानक माना गया है।
संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात होंगे, जबकि अति संवेदनशील केंद्रों पर वेबकास्टिंग, अर्द्धसैनिक बल और लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। आठ जनवरी को राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों की तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

