Jharkhand News: झारखंड के चर्चित शराब घोटाले और आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी की जांच अब निलंबित आईएएस विनय चौबे के करीबियों तक पहुंच गई है। जांच के केंद्र में हैं प्रियंका त्रिवेदी, जो विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी की पत्नी हैं।
Highlights:
Jharkhand News: चौंकाने वाली ‘फ्लैट डील’ आयी सामने
एसीबी की जांच में एक चौंकाने वाली ‘फ्लैट डील’ सामने आई है। प्रियंका ने 2017 में रांची के न्यू नगर टोली में 43 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदा था, जिसे 2023 में 75 लाख रुपये में बेच दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि यह फ्लैट विनय चौबे के करीबी कारोबारी विनय सिंह की पत्नी को ही बेचा गया।
जांच एजेंसी को शक है कि यह महज एक सौदा नहीं, बल्कि मनी ट्रेल का हिस्सा है। इसके अलावा, लालगुटवा में 12 लाख की जमीन के स्रोत का भी कोई स्पष्ट हिसाब नहीं मिल सका है। एसीबी अब इन बेनामी निवेशों के असली मालिक और धन के स्रोत की परतों को उधेड़ने में जुटी है।

