Jharkhand News: बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बसंती मोड़ के पास एक युवक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
Highlights:
युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा था और परिजनों के इनकार से आहत होकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
Jharkhand News: मध्य प्रदेश के गुना जिले का रहने वाला है युवक
टावर पर चढ़ने वाला युवक भोजराज चंदेल मध्य प्रदेश के गुना जिले का निवासी है। उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हरला थाना क्षेत्र की युवती अंजलि से हुई थी।
कुछ महीने पहले युवती उसके पास चली गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया। इस बार युवक शादी के लिए बोकारो पहुंचा, लेकिन लड़की के परिवार ने मना कर दिया। थाना प्रभारी की सूझबूझ और बातचीत से युवक नीचे उतरा और बड़ा हादसा टल गया।

