Jharkhand News: रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चांया गांव में शुक्रवार सुबह हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय विक्की नायक के रूप में हुई है।
Highlights:
Jharkhand News: ग्रामीणों ने सिंचाई मशीन चोरी का आरोप लगाया
जानकारी के अनुसार, विक्की और उसके साथी विवेक मुंडा पर ग्रामीणों ने सिंचाई मशीन चोरी का आरोप लगाया। दोनों को पकड़कर गांव की बैठक में ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान विक्की ने आरोपों से इनकार किया। इससे नाराज लोगों ने लाठी-डंडों और घूंसे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
गंभीर हालत में विक्की को बुढ़मू सीएचसी ले जाया गया, जहां से रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

