Jharkhand Politics: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे को लेकर भाजपा की आलोचना पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक आदिवासी मुख्यमंत्री का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाना और आधुनिक पोशाक पहनना रास नहीं आ रहा।
Highlights:
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के विकास के लिए वैश्विक निवेश और नीतिगत अनुभव लेने विदेश गए हैं, इसमें गलत क्या है।
Jharkhand Politics: पहले भी कई मुख्यमंत्री विदेश यात्राओं पर जा चुके हैं
उन्होंने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को लेकर उठे सवालों पर कहा कि पहले भी कई मुख्यमंत्री विदेश यात्राओं पर जा चुके हैं। प्रधानमंत्री महंगे सूट पहनते हैं, तब भाजपा को कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन जब एक आदिवासी मुख्यमंत्री ऐसा करता है तो हंगामा खड़ा कर दिया जाता है।
दिवंगत शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिए जाने पर भी मंत्री ने भाजपा को घेरा और कहा कि गुरुजी जैसे आंदोलनकारी नेता भारत रत्न के असली हकदार थे।

