19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Jharkhand Politics: झारखंड भाजपा को नया अध्यक्ष, आदित्य साहू ने संभाला पदभार

Jharkhand Politics: रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड भाजपा को नया नेतृत्व मिल गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूजा-अर्चना और हवन के बाद उन्हें कार्यभार सौंपा।

Jharkhand Politics: साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना गर्व गर्व का पल

पदभार ग्रहण से पहले कार्यालय परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूरे परिसर में मंत्रोच्चार और गणेश वंदना का माहौल रहा।

पद संभालने के बाद आदित्य साहू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की अपेक्षाओं पर ईमानदारी से खरा उतरेंगे। साथ ही उन्होंने राज्य की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ बूथ स्तर से संघर्ष किया जाएगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular