35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Jharkhand Vacancy: झारखंड में पुलिस सिपाही भर्ती का इंतज़ार खत्म, 4919 पदों पर बहाली शुरू

Jharkhand Vacancy: झारखंड के युवाओं के लिए लंबे इंतज़ार के बाद बड़ी राहत की खबर आई है। राज्य में अटकी पड़ी पुलिस सिपाही भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने पहले चरण में 4919 कॉन्स्टेबल पदों पर बहाली की तैयारी पूरी कर ली है। झारखंड पुलिस में इस समय 9671 पद खाली हैं, लेकिन रोस्टर व अधियाचना प्रक्रिया पूरी होने के कारण फिलहाल पहले से अनुमोदित 4919 पदों पर ही नियुक्ति आगे बढ़ेगी।

Jharkhand Vacancy: नई भर्ती में मैट्रिक पास न्यूनतम योग्यता होगी

नई बहाली झारखंड पुलिस संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत होगी, जिसे मार्च में अधिसूचित किया गया था। वर्ष 2023 की रद्द की गई भर्ती के स्थान पर यह नई प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

नई भर्ती में मैट्रिक पास न्यूनतम योग्यता होगी, जबकि उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष प्रस्तावित है। झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण भी लागू किया जाएगा। जल्द ही पुलिस मुख्यालय गृह विभाग को अधियाचना भेजकर विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular