Jharkhand Vidhansabha: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार का दिन सवाल-जवाब और तीखी नोकझोंक से भरा रहा। पीडीएस दुकानदारों के लंबित कमीशन, खूंट-कटी जमीन के दाखिल-खारिज, चतरा की सिंचाई व्यवस्था और पंचायतों को फंड न मिलने जैसे मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा।
Highlights:
विधायक सीपी सिंह ने पीडीएस दुकानदारों को महीनों से लंबित कमीशन पर सवाल दागे। इसके जवाब में मंत्री इरफान अंसारी ने स्वीकार किया कि तकनीकी त्रुटियों के चलते देरी हुई, लेकिन जुलाई 2025 तक की राशि भेज दी गई है।
Jharkhand Vidhansabha: दोषियों पर तीन महीने में कार्रवाई का आश्वासन
खूंट-कटी जमीन पर विधायक अमित महतो ने विभाग पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। मंत्री दीपक बिरुआ ने स्वीकार किया कि संध्या रानी के नाम पर गलत ढंग से दाखिल-खारिज हुआ है, और दोषियों पर तीन महीने में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
चतरा के अंजनवा नहर पर मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने बताया कि ऊंचाई के अंतर के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसे अब लिफ्ट सिस्टम से सुधारा जाएगा। पंचायत विभाग ने भी फंड न मिलने पर केंद्र पर सवाल उठाए।

