15.6 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Jharkhand Weather Alert: घर से बाहर ना निकले! झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। रांची समेत कई जिलों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग, रांची ने अगले तीन दिनों यानी 16 से 18 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात का खतरा भी बताया गया है।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 16 सितंबर को कोडरमा, चतरा, लातेहार और हजारीबाग में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि रांची, गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, पलामू और रामगढ़ में येलो अलर्ट जारी हुआ है। 17 सितंबर को देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। 18 सितंबर को फिर से कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू और हजारीबाग में येलो अलर्ट रहेगा।

Jharkhand Weather Alert: दुमका में सबसे ज्यादा 152 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में दुमका में सबसे ज्यादा 152 मिमी बारिश दर्ज की गई है। चक्रधरपुर में 134.8 मिमी, चाईबासा में 98.4 मिमी और रांची में 40.8 मिमी बारिश हुई है।

इस साल झारखंड में मानसून सामान्य से 20% ज्यादा सक्रिय है। 1 जून से 15 सितंबर तक 1100.5 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 920.8 मिमी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular