12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 21 अगस्त से कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओड़िशा तट पर बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 21 अगस्त से झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यह दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 19 अगस्त की सुबह तक दक्षिण ओड़िशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके को पार कर जाएगा। इसके प्रभाव से राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।

Ranchi Crime News: सोशल मीडिया पर ‘सपना’ बना साज़िश का साया: 1.45 करोड़ की ठगी, प्यार के नाम पर बिछाया जाल

राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में 19 और 20 अगस्त को बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 से 24 अगस्त तक पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रांची में भी रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और तीन या उससे अधिक बार मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

Jharkhand Weather Alert: देवघर, धनबाद, दुमका में भारी बारिश की चेतावनी

सबसे ज्यादा असर 21 अगस्त से देखने को मिल सकता है, जब देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 22 से 24 अगस्त के बीच यह प्रभाव पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तक फैल सकता है।

Bihar News: नीतीश सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 11 नए IAS अफसरों को पहली फील्ड पोस्टिंग

इस बीच सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बोकारो में 23 मिमी, रांची में 15 मिमी, चाईबासा में 4 मिमी और जमशेदपुर में 1 मिमी वर्षा हुई। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular