23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में चेतावनी जारी

Jharkhand Weather Alert 

Ranchi: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। आज राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा हो सकती है, जबकि दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Jharkhand Weather Alert: गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां 7 से 20 मिमी तक वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 7 से 11 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 47.4 मिमी बारिश धनबाद के गोविंदपुर में हुई। इस दौरान पलामू का अधिकतम तापमान 35.5°C और लातेहार का न्यूनतम तापमान 21.4°C रिकॉर्ड किया गया।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अबतक कुल 817.4 मिमी बारिश

अब तक झारखंड में मानसून की कुल 817.4 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य औसत 571.1 मिमी से 43% अधिक है। सबसे अधिक वर्षा जमशेदपुर में 1445.3 मिमी दर्ज की गई है। रांची में आज आसमान में बादल छाये रहेंगे और दिन में दो बार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो दिनों बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Popular