26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand Weather Alert: शीतलहरी के चलते 5 और 6 जनवरी को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

Jharkhand Weather Alert: राजधानी रांची में हाड़ कंपा देने वाली ठंड और शीतलहरी के ‘येलो अलर्ट’ के बीच बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची के सभी सरकारी, निजी और गैर-सरकारी स्कूलों में 5 और 6 जनवरी 2026 को कक्षा केजी (KG) से लेकर 12वीं तक का पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया है।

Jharkhand Weather Alert: परीक्षा पर स्कूल प्रबंधन ले सकता है निर्णय

प्रशासन हालांकि, जिन स्कूलों में इन दिनों परीक्षा निर्धारित है, तो स्कूल प्रबंधन अपने विवेक से उनका संचालन कर सकता है। साथ ही, 10वीं और 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं की गंभीरता को देखते हुए उनके संचालन का निर्णय भी स्कूलों पर छोड़ा गया है।

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए निर्देश है कि वे 6 जनवरी को स्कूल पहुंचकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे और पेंडिंग गैर-शैक्षणिक कार्यों को पूरा करेंगे। ठिठुरती ठंड के इस दौर में अभिभावकों के लिए यह आदेश बड़ी राहत लेकर आया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular