Jharkhand Weather Alert: उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब झारखंड में साफ नजर आने लगा है। राज्य के लगभग सभी जिलों में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। सुबह के समय घना कोहरा और सर्द हवाओं के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राजधानी रांची सहित कई इलाकों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।
Highlights:
Jharkhand Weather Alert: लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटों में रांची का पारा 4 डिग्री से अधिक गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मेदिनीनगर, बोकारो और कांके जैसे क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ सकती है। सुबह-शाम कनकनी और ठंडी हवा से परेशानी बढ़ेगी। विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और मॉर्निंग वॉक करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

