26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand Weather Alert: सावधान! अगले 72 घंटे कांपेगा झारखंड, शीतलहरी और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो–तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात के समय शीतलहरी जैसी स्थिति बन सकती है।

Jharkhand Weather Alert: हजारीबाग समेत कई जिलों में गहरा कोहरा छाने की संभावना

शनिवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित होगी।

राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कांके में पारा 5.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular