23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में मानसून अपनी पूरी रफ्तार में है और राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के छह जिलों-देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 8 अगस्त को इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Jharkhand Weather Alert: खूंटी में हुई सबसे अधिक वर्षा

राज्य के विभिन्न जिलों में गुरुवार को भी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा खूंटी में हुई, जहां 35 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रांची में 3 मिमी, जमशेदपुर में 30 मिमी, और बोकारो में 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मेदिनीनगर में हल्की फुहारें देखने को मिलीं। बीते 24 घंटों में पश्चिम सिंहभूम के डुमुरिया में सबसे ज्यादा 75.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे इलाके में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

रांची में कुल 1019.6 मिमी बारिश

राजधानी रांची में इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1 जून से 8 अगस्त तक रांची में कुल 1019.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से करीब 70% अधिक है। जबकि पूरे मानसून सीजन में औसतन 1023 मिमी बारिश होती है, रांची ने यह आंकड़ा महज 68 दिनों में लगभग छू लिया है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1235 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 96% ज्यादा है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगस्त माह के दौरान अधिकतर दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद कई जगहों पर वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। रांची जिले में 10 अगस्त को कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की भी आशंका जताई गई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Popular