Jharkhand Weather Alert: रांची जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इसके मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर निजी विद्यालयों के लिए विशेष आदेश जारी किया गया है।
Highlights:
Jharkhand Weather Alert: 7 से कक्षा 12 तक के छात्रों का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित
आदेश के तहत रांची जिले के सभी निजी स्कूलों में KG से कक्षा 6 तक की कक्षाएं 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक पूरी तरह स्थगित रहेंगी। वहीं कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए पठन-पाठन का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया गया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश के सख्त अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो उसका संचालन स्कूल अपने स्तर पर कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

