37.6 C
Jharkhand
Sunday, April 12, 2026

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, वज्रपात से चार की मौत

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में इस वर्ष मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। आमतौर पर जहां जून से सितंबर तक की पूरी बारिश का औसत आंकड़ा 1023 मिमी होता है, वहीं राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिले ने मात्र 47 दिनों में 1014.5 मिमी वर्षा दर्ज कर ली है। यह सामान्य से 155% अधिक है और यह दिखाता है कि मानसून इस बार कितनी तीव्रता से सक्रिय रहा है।

Simdega News: वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहे दो भाईयों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Jharkhand Weather Alert: राजधानी रांची भी पीछे नहीं

राजधानी रांची में बारिश ने लोगों को चौंका दिया है। राजधानी में अब तक 823.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 122% अधिक है। पूरे राज्य की औसत वर्षा 611.5 मिमी हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 359.8 मिमी होता है। इस प्रकार, राज्य भर में अब तक 70% ज्यादा वर्षा हो चुकी है।

Love Affairs: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, प्रेमी भी निकला पांच बच्चों का पिता, मामला दर्ज…

Jharkhand Weather Alert: बारिश ने खोली मुश्किलें

राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही भारी वर्षा ने जहां किसानों को राहत दी है, वहीं जलजमाव, फसल क्षति और बिजली गिरने की घटनाओं ने चिंता भी बढ़ा दी है। गुरुवार को हजारीबाग में 25 मिमी, बोकारो में 18 मिमी, जमशेदपुर में 6 मिमी, रांची में 5 मिमी, मेदिनीनगर में 2 मिमी, और चाईबासा में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Patna Paras Hospital Murder: “किसान फुर्सत में मर्डर करते हैं!”-एडीजी कुंदन के बयान से मचा बवाल, तेजस्वी-पीके ने कह डाली….

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग की भविष्यवाणी

हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। 23 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। रांची सहित कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

Patna Paras Hospital Murder: हथियार लहराते घुसे, गोली मारी और चलते बने, पारस अस्पताल में घुसकर हत्या का विडियो वायरल

Jharkhand Weather Alert: वज्रपात बना कहर, 4 की मौत

बारिश के साथ-साथ वज्रपात भी जानलेवा साबित हो रहा है। गुरुवार को कोडरमा, सिमडेगा और हजारीबाग में वज्रपात की घटनाएं हुईं, जिनमें कुल चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

  • कोडरमा के चंदवारा में पिपराडीह स्टेशन के पास पवन कुमार (25) की मौत हो गई और उनके पिता घायल हुए।
  • सिमडेगा के जलडेगा में सुरेश गौड़ (45) और राजकिशोर गीत (38) की मौत हुई।
  • हजारीबाग के चौपारण में बंटी कुमार (17) की मौत हो गई, जबकि उनके जीजा प्रकाश भुइयां (30) झुलस गए।

सतर्क रहने की अपील

राज्य प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मानसून की तीव्रता को देखते हुए खुले मैदान, खेत या ऊंची जगहों पर न जाएं। बिजली गिरने की आशंका वाले समय में मोबाइल ऐप और रेडियो अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular