12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, येलो अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तेज आंधी, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 24 घंटों में कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

JSSC ने पीजीटी परीक्षा में 69 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द की, 13 का परिणाम लंबित

पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, जिससे झारखंड के कई इलाकों में बारिश कम हुई। लेकिन अब मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आज से मौसम में बदलाव होगा और अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है।

Jharkhand Weather Alert: खुले स्थानों से दूर रहें-मौसम विभाग

बीते 24 घंटे के वर्षा आंकड़ों पर नजर डालें तो सरायकेला जिले के ईचागढ़ में सबसे अधिक 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद कुचाई में 6.0 मिमी, चाईबासा में 5.1 मिमी और खलारी में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रांची समेत नामकुम और जामताड़ा में मात्र 0.4 मिमी बारिश हुई।

Tejpratap Yadav का बड़ा हमला: राहुल-तेजस्वी की मंशा पर उठाए सवाल, महागठबंधन में दरार के संकेत

तापमान की बात करें तो गोड्डा में अधिकतम तापमान 37°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था, वहीं लातेहार में न्यूनतम तापमान 20.4°C रहा। वज्रपात की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे खुले स्थानों से दूर रहें और मौसम साफ होने तक सुरक्षित जगहों पर शरण लें।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular