30.2 C
Jharkhand
Sunday, April 12, 2026

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा, बारिश के आसार बढ़े

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की प्रबल संभावना है। समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात अगले 48 घंटों में राज्य के मौसम पर असर डाल सकता है। इसके चलते झारखंड के कई जिलों में दोपहर बाद मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर विधायक Jayram Mahto ने कर दी CBI जांच की मांग

Jharkhand Weather Alert: पूर्वी टुंडी में 102.2 मिमी बारिश

राजधानी रांची में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में एक-दो दौर की वर्षा संभव है। वहीं, वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बीते 24 घंटों में रांची में छिटपुट बारिश हुई, जबकि लातेहार में 7 मिमी और बोकारो में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में हुई, जहां 102.2 मिमी पानी गिरा।

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार बयान पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का पलटवार, नोटिस भेजने की चेतावनी

मानसून की शुरुआत से अब तक झारखंड में सामान्य से 38% अधिक बारिश हो चुकी है। 1 जून से 12 अगस्त तक राज्य में 865.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि इस अवधि में औसतन 627.6 मिमी बारिश होती है। रांची में 1068.6 मिमी (65% अधिक) और जमशेदपुर में 1276.5 मिमी (89% अधिक) बारिश हो चुकी है, जो मानसून की सक्रियता को दर्शाता है। आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन और नागरिकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular