Jharkhand Weather Alert: झारखंड में सर्द हवाओं और शीतलहर का असर लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर मैक्लुस्कीगंज में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे ठंड पहाड़ी इलाकों जैसी महसूस होने लगी है। खूंटी में पारा 1.4 डिग्री तक गिर गया, जबकि कई क्षेत्रों में सुबह ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो रही हैं।
Highlights:
Jharkhand Weather Alert: मैक्लुस्कीगंज, गुमला और खूंटी जैसे इलाकों में ठंड का सबसे अधिक असर
मैक्लुस्कीगंज, गुमला और खूंटी जैसे इलाकों में ठंड का सबसे अधिक असर दिख रहा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहता है और लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने 11 जनवरी को रांची, गुमला और खूंटी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को छह जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार 13 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।

