Jharkhand Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार सुबह मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पूरा इलाका बर्फीली ठंड की चपेट में आ गया।
Highlights:
लपरा विकासनगर स्थित लिटिल स्टार स्कूल परिसर में खुले में रखे बर्तनों का पानी जमकर बर्फ बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हार्ट ऑफ मैक्लुस्कीगंज और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Jharkhand Weather Alert: केजी से 12वीं तक की कक्षाएं 10 जनवरी तक बंद
राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान लगातार गिर रहा है। रांची, धनबाद और देवघर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, बोकारो में 6.5 और रामगढ़ में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड को देखते हुए प्रशासन ने 9 और 10 जनवरी को सभी स्कूलों में केजी से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। लगातार छुट्टियों के चलते अब स्कूल 15 जनवरी से खुलेंगे।

