Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है और ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ेगी। हालांकि इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Highlights:
Jharkhand Weather Alert: 24 और 25 जनवरी को छाएंगे बादल
24 और 25 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 26 जनवरी की सुबह कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। दिन के समय मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के वक्त दृश्यता कम होने से आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम को भी प्रभावित कर सकता है। हाल के आंकड़ों के अनुसार गुमला सबसे ठंडा रहा, जबकि चाईबासा में दिन का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया।

